Skip to main content

Islamic Quiz Part 2 - इस्लामिक क्विज़ सवाल ज़वाब

بِسْمِ اللهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِيْمِ

” शरू अल्लाह के नाम से जो सब पर मेहरबान है बहुत मेहरबान है “

 

Islamic Quiz Part – 2 -इस्लामिक क्विज़ सवाल ज़वाब 

 

इस्लामिक क्वीज पार्ट  – 2 में हजरत नूह (अ० स०) के बारे में सवाल जवाब है −

 


सवाल – नूह अलैहिस्सलाम का असल नाम क्या है?
जवाब – बशकर


सवाल – नूह के मानी क्या है?
जवाब – लंबी उमर पाने वाला,रंजीदा रहने वाला


सवाल – हजरत आदम अलैहिस्सलाम के कितने साल बाद बुत परस्ती शुरू हुई?

जवाब – तकरीबन 1000 साल बाद


सवाल – हजरत नूह अलैहिस्सलाम के परदादा का नाम क्या है?
जवाब – हजरत इदरीस अलैहिस्सलाम


सवाल – हजरत नूह अलैहिस्सलाम ने उम्र कितनी पाई?
जवाब – 950 साल


सवाल – हज़रत नूह अलैहिस्सलाम मुसलसल कितने अरसे तक तबलीग करते रहे।
जवाब – तकरीबन 950 साल तक


सवाल – हजरत नूह अलैहिस्सलाम ने कितनी बार काफिरों के लिए बददुआ की?
जवाब – कुल 3 बार बददुआ की


सवाल – हजरत नूह अलैहिस्सलाम पर कितने लोगों ने ईमान लाया?
जवाब – तकरीबन 80 लोगों ने


सवाल – आदमें  सानी किस नबी को कहते हैं?
जवाब – हजरत नूह अलैहिस्सलाम को


जवाब – हजरत नूह अलैहिस्सलाम को नबुवत कितने साल में मिली?
जवाब – 40  साल में,कुछ रवायत में 50 साल भी है।


सवाल – हजरत नूह अलैहिस्सलाम की बीवी का क्या नाम था?
जवाब – वालिया


सवाल – हज़रत नूह अलैहिस्सलाम के वालिद का क्या नाम था ?
जवाब – लामिक


सवाल – हजरत नूह अलैहिस्सलाम की वालदा का क्या नाम था?
जवाब – सखा बिनते अनवश


सवाल – नूह अलैहिस्सलाम पर कौन लोगों ने ईमान लाया?
जवाब – गरीब और मिस्कीन लोग


सवाल – अल्लाह रब्बुल इज्जत ने नूह अलैहिस्सलाम को क्या वही की?
जवाब – अल्लाह ने नूह अलैहिस्सलाम को एक कश्ती बनाने की वहिय की।


सवाल – कश्ती बनाने की तालीम के लिए अल्लाह ने किसको भेजा?
जवाब – हजरत जिब्रील अलैहिस्सलाम को भेजा।


सवाल – हजरत नूह अलैहिस्सलाम ने कश्ती को कितने दिन में तैयार किया?
जवाब – तक़रीबन 100 साल में


सवाल – हज़रत नूह अलैहिस्सलाम की कश्ती का क्या नाम था?
जवाब – आरक


सवाल – कश्ती की लंबाई और चौड़ाई कितनी थी?
जवाब – लंबाई 300 गज़ और चौड़ाई 50 गज़


सवाल – कश्ती कितने मंज़िल की थी?
जवाब – कश्ती 3 मंज़िल की थी।


सवाल – अल्लाह ने अजाब आने की क्या निशानी बताई?
जवाब – अल्लाह ने वहीह की के नूह अलैहिस्सलाम के घर में जो तनूर था वा अचानक उबलने लगेगा।


सवाल – कश्ती में पहली मंज़िल पर कौन सवार थे?
जवाब – पहली मंज़िल पर दरेंदे और कीड़े मकोड़े की जोड़ी सवार थी।


सवाल – दूसरी मंज़िल पर क्या सवार किया गया?
जवाब – दूसरी मंज़िल पर जानवर(गाय, भैंस ) वगैरह की जोड़ी


सवाल – तीसरी और सबसे उपर कौन  सवार हुए?
जवाब – तीसरी मंज़िल पर इंसान सवार हुए।


सवाल – हजरत नूह अलैहिस्सलाम का कोनसा बेटा आप पर ईमान नहीं लाया?
जवाब – किनआन था जो आप पर ईमान नहीं लाया


सवाल – हजरत नूह अलैहिस्सलाम की कश्ती कितने दिनों तक पानी पर तरती रही?
जवाब – 6 महीने तक


सवाल – हज़रत नूह अलैहिस्सलाम की कश्ती कौन से पहाड़ पर रुकी?
जवाब – जुदी पहाड़ पर रुकी


सवाल – हज़रत नूह अलैहिस्सलाम की कश्ती किस दीन जुदी पहाड़ पर रुकी?

जवाब – 10 मुहर्रम को


सवाल – अभी के दौर में नूह अलैहिस्सलाम की कश्ती कहाँ पाई गई?

जवाब – कुछ ज़माने पहले तुर्की में नूह अलैहिस्सलाम की कश्ती पाई गयी 


सवाल – क्या कश्ती सही सलीम पाई गई ?

जवाब – नहीं, कश्ती दो टुकड़ों में पाई गयी 


सवाल – पानी के सतह का पता लगाने के लिए हज़रत नूह अलैहिस्सलाम ने किस परिंदे को भेजा?
जवाब – कबूतर को


सवाल – ज़मीन पर पानी है या नहीं, हज़रत नूह अलैहिस्सलाम ने कैसे मालूम किया?
जवाब – कबूतर के पैरों पर लगी  खूस्क मिट्टी से पता लगाया के पानी  ख़तम हो गया है।


सवाल – तूफ़ान नूह अलैहिस्सलाम का ज़िक्र किन आसमानी किताब में की गई है?
जवाब – क़ुरआन करीम और इंजील में


सवाल – तूफ़ान  नूह अलैहिस्सलाम से कुल कितने लोग महफूज़ रहे?
जवाब – सिर्फ कश्ती वाले कुल 80 लोग ही महफूज़ रहे।


सवाल – तूफ़ान नूह अलैहिस्सलाम के बाद आप को कितने बेटे हुए?
जवाब – 3 बेटे,साम, हाम्, याफ़िस


सवाल – साम  से कौन सी नसल के लोग पैदा हुए?
जवाब – सामी नसल के लोग,सफेद रंग के हुए (अरब और बनी इजराईल की कौम)


सवाल – हाम्  से कौन सी नसल के लोग पैदा हुए?
जवाब – हाम नसल से सियाह काले रंग के हुए (हबशी कौम)


सवाल – याफिस से कौन सी नसल के लोग पैदा हुए?
जवाब – याफिस से  सुर्ख माइल रंग के हुए ( तुर्क और मगरिबी एशिया)


सवाल – हज़रत नूह अलैहिस्सलाम का ज़िक्र क़ुरआन करीम में कितनी सूरतों में  आया है?
जवाब – 31 सूरतों में


सवाल – हज़रत नूह अलैहिस्सलाम की क़ब्र कहां है?
जवाब – मस्ज़िद ए हराम मक्का में


सवाल – तूफ़ान के बाद हजरत नूह अलैहिस्सलाम और कितनी साल ज़िंदा रहे?
जवाब – नूह अलैहिस्सलाम 350 साल और ज़िंदा रहे।


सवाल – दूसरी रवायत में नूह अलैहिस्सलाम कहां दफन हुए?
जवाब –  लेबनान में दफन हुए।


सवाल – हज़रत नूह अलैहिस्सलाम और हज़रत अब्राहिम अलैहिस्सलाम के बीच कितना सालों का फ़ासला है ?
जवाब – तक़रीबन 1145 सौ साल 

 

दीन की सही मालूमात  कुरआन और हदीस के पढने व सीखने से हासिल होगी |(इंशाअल्लाह)

पोस्ट को Share करें 

दुआ की गुज़ारिश 

 

Comments

Popular posts from this blog

Islamic Quiz in Hindi Part -8 - इस्लामिक सवाल जवाब

بِسمِ اللہِ الرَّحمٰنِ الرَّحِيم ” शुरू अल्लाह के नाम से जो सब पर मेहरबान है बहुत मेहरबान है ”     इस्लामिक क्विज पार्ट – 8 इस्लामिक क्विज पार्ट -7  में कुछ और अहम  सवाल – जवाब हैं  , जो के  (Competitions Exam ) के लिए बहुत मददगार है और साथ ही इस्लामिक मालूमात में इजाफा भी होगा इंशा अल्लाह  |   इस पार्ट में  ” आसमानी किताबें “   के बारे में सवाब जवाब है |   सवाल – आसमानी किताबों की तादाद कितनी हैं ? जवाब – अल्लाह तआला ने अंबिया (अ०स०) पर कुल 104 किताबें (जिनमे 100 सहिफें और 4 किताबें हैं  ) नाज़िल फरमाई | सवाल – आसमानी किताबों का इनकार करने वाला कैसा है ? जवाब – आसमानी किताबों का इनकार करने वाला मुसलमान नहीं है | सवाल – 4 मशहूर आसमानी किताबों के नाम क्या हैं और किन नबियों पर नाजिल हुईं ? जवाब – (1) तौरात –हज़रत मूसा (अ०स०) पर  (2) ज़बूर – हज़रत दाऊद (अ०स०) पर (3) इंजील – हज़रत ईसा (अ०स०) पर  (4) कुरआन मजीद – हज़रत मुहम्मद (स०अ०) पर सवाल – 4 अंबियाओं के अलावा और कितने रसूलों पर किताबें (सईफें) नाजिल हुईं? जवाब – अल्लाह तआला ने 4 अन्बियों के आलावा और रसूलों पर भी किताबें (सईफे ) नाजिल फरम

Jawnar ke Huqooq in Hindi - जावरों के हुक़ुक़

بِسمِ اللہِ الرَّحمٰنِ الرَّحِيم ” शुरू अल्लाह के नाम से जो सब पर मेहरबान है बहुत मेहरबान है ”   जानवरों  के हुक़ूक़  – इस्लाम में  जानवरों के साथ कैसा  बरताव करना चाहिए,ये तफ्सील से बताया गया है | बेज़बान जानवर जो कुछ बोलते नहीं और  मुतालबा भी नहीं करते उसका ख्याल करना हमारे लिए ज़रूरी है | इसके मुताल्लिक चंद हदीसें – हजरत इब्ने उमर रज़ि और हज़रत अबू हुरैरह रजि दोनों ने हुजूर सल्ल का यह इर्शाद नकल किया कि एक औरत को इस पर अज़ाब किया गया कि उसने एक बिल्ली को बांध रखा था, जो भूख की वजह से मर गयी, न तो उसने उसको खाने को दिया न उसको छोड़ा कि वह जमीन के जानवरों (चूहे वगैरह) से अपना पेट भर लेती। हुजूरे अक्स सल्ल. से मुख्तलिफ अहादीस में मुख्तलिफ उन्वानात से यह मज़मून  नकल किया गया कि इन जानवारों के बारे में अल्लाह तआला से डरते रहा करो। गौर करने की  बात – जो लोग जानवरों को पालते हैं, उनकी जिम्मेदारी सख्त है कि वे बे-ज़बान जानवर अपनी जरूरियात को जाहिर भी नहीं कर सकते ऐसी हालत में उनके खाने पीने को खबरगीरी बहुत अहम और जरूरी है। इसमें बुख़्ल  से  काम लेना अपने आप को अज़ाब में मुब्तला करने के लिए तैय

Qissa Hazrat Yusuf a.s – हज़रत युसूफ अ०स० का क़िस्सा

بِسمِ اللہِ الرَّحمٰنِ الرَّحِيم ” शुरू अल्लाह के नाम से जो सब पर मेहरबान है बहुत मेहरबान है ”   हज़रत युसूफ (अ०स०) – मशहूर नबियों में हज़रत युसूफ (अ०स०) का नाम भी शामिल है, जिसका ज़िक्र कुरआन मजीद के (सुरह युसूफ) में तफ़सीर से आया है | हज़रत युसूफ (अ०स०) के किस्से को कुरआन मजीद में अहसानुल क़सस (सबसे अच्छा क़िस्सा ) कहा गया है | हज़रत युसूफ (अ०स०) एक एसे नबी हैं जिनके बाप,दादा,परदादा सब पैगम्बर थे | कुरआन मजीद में ज़िक्र – कुरआन मजीद की बारवी सूरत और पारह 12 और 13 में तफसील से हज़रत युसूफ (अ०स०) का ज़िक्र आया है | نَحْنُ نَقُصُّ عَلَيْكَ أَحْسَنَ ٱلْقَصَصِ بِمَآ أَوْحَيْنَآ إِلَيْكَ هَـٰذَا ٱلْقُرْءَانَ وَإِن كُنتَ مِن قَبْلِهِۦ لَمِنَ ٱلْغَـٰفِلِينَ तर्जुमा – (ए पैगम्बर ) हम ने तुम पर ये कुरआन जो वहीह के ज़रिये भेजा है इस के ज़रिये हम तुम्हे एक बेहतरीन वाकिया सुनाते हैं, जबकि तुम इस से पहले (वाक़िये) से बिलकुल बेखबर थे |   नबी पाक (स०अ०) का इरशाद – हमारे प्यारे नबी (स०अ०) ने इरशाद फ़रमाया “ करीम इब्ने करीम,इब्ने करीम “ यानी करीम का बेटा,करीम का बेटा |   हज़रत युसूफ (अ०स०) का बचपन और ख़वाब – हज़रत

Islamic Quiz in Hindi - इस्लामिक सवाल जवाब

بِسمِ اللہِ الرَّحمٰنِ الرَّحِيم ” शुरू अल्लाह के नाम से जो सब पर मेहरबान है बहुत मेहरबान है ”     इस्लामिक क्विज पार्ट – 7 इस्लामिक क्विज पार्ट -7  में कुछ और अहम  सवाल – जवाब हैं  , जो के  (Competitions Exam ) के लिए बहुत मददगार है और साथ ही इस्लामिक मालूमात में इजाफा भी होगा इंशा अल्लाह  |   इस पार्ट में  ” इस्लामी जंग (लड़ाई)   ”  के बारे में सवाब जवाब है |   सवाल – इस्लाम के मशहूर जंगें कौन कौन सी हुईं ? जवाब – (1) जंग ए बदर (2) जंग ए उहद (3) गजवा ए खंदक (4) सुलह हुदैबिया (5) फतह ए मक्का (6) गजवा ए हुनैन (7) गजवा ए तबूक (8) जंग ए खैबर सवाल – इस्लाम की सबसे पहली जंग कौन सी है ? जवाब – जंग ए बदर सवाल – जंग ए बदर में मुसलमानों की कुल तादात कितनी थीं ? जवाब – 313 सवाल – जंग ए बदर में कुफ्फार कितने थे ? जवाब – 1000 सवाल – जंग ए बदर की लडाई कब हुई ? जवाब – 17 रमज़ानुल मुबारक सन 2 हिजरी सवाल – अल्लाह तआला ने जंग ए बदर में किस तरह मुसलमानों की मदद फरमाई ? जवाब – नबी करीम (स०अ०) की दुआ पर अल्लाह तआला ने फरिश्तों का एक लश्कर भेज कर मुसलमानों की मदद फरमाई सवाल – जंग ए बदर किस तारिख को फत

Bina hisab ke Jannat mein jane wale - सीधा जन्नत या जहन्नुम

بِسمِ اللہِ الرَّحمٰنِ الرَّحِيم ” शुरू अल्लाह के नाम से जो सब पर मेहरबान है बहुत मेहरबान है ”   शीधा जन्नत या जहन्नुम – आखिरत के दिन कुछ लोग एसे भी होंगे जो बगैर हिसाब व किताब के जन्नत में और बिना हिसाब के दोज़ख में डाल दिए जायेंगे, उसे बाद हिसाब किताब का सिलसिला शुरू होगा |   बिना हिसाब के जन्नत में जाने वाले – हज़रत  अस्मा रज़ि० कहती हैं, मैंने हुज़ूर सल्ल० से सुना कि क़ियामत के दिन सारे आदमी एक जगह जमा होंगे और फ़रिश्ता जो भी आवाज़ देगा, सबको सुनायी देगी। उस वक़्त एलान होगा कहां हैं वे लोग जो राहत और तकलीफ में हर हाल में अल्लाह की हम्द करते थे। यह सुन कर एक जमाअत उठेगी और बगैर हिसाब-किताब के जन्नत में दाखिल हो जाएगी दूसरी मर्तबा – फिर एलान होगा, कहां हैं वे लोग जो रातों में इबादत में मश्गूल रहते थे और उनके पहलू बिस्तरों से दूर रहते थे। फिर एक जमाअत उठेगी और बगैर हिसाब-किताब के जन्नत में दाखिल हो जाएगी। तीसरी मर्तबा – फिर एलान होगा, कहाँ हैं वे लोग जिनको  तिजारत और खरीद व फ़रोख़्त अल्लाह के ज़िक्र से ग़ाफ़िल नहीं करती फिर एक जमाअत उठेगी और बगैर हिसाब के जन्नत में दाखिल हो जाएगी। चौ

shabe meraj ki Haqeeqat - शबे मेराज का सफर

بِسمِ اللہِ الرَّحمٰنِ الرَّحِيم ” शुरू अल्लाह के नाम से जो सब पर मेहरबान है बहुत मेहरबान है ”   शबे मेराज के बारे में – अल्लाह तआला ने नबी करीम (स०अ०)  को एक ख़ास सफर कराया के मक्का से मस्जिद ए अक्सा और फिर सात आसमानों से गुजर कर सिद्रातुल मूनताहा से होते हुए अपने पास बुलाया । यह आप (स०अ०)  के लिए खास एजाज व सआदत की बात है। इसके मुतल्लिक कुरान में जिक्र – سُبْحَـٰنَ ٱلَّذِىٓ أَسْرَىٰ بِعَبْدِهِۦ لَيْلًۭا مِّنَ ٱلْمَسْجِدِ ٱلْحَرَامِ إِلَى ٱلْمَسْجِدِ ٱلْأَقْصَا ٱلَّذِى بَـٰرَكْنَا حَوْلَهُۥ لِنُرِيَهُۥ مِنْ ءَايَـٰتِنَآ ۚ إِنَّهُۥ هُوَ ٱلسَّمِيعُ ٱلْبَصِيرُ ١ तर्जुमा – पाक है वहज़ात जो अपने बन्दे को रातों रात मस्जिदे हराम से मस्जिदे अक्सा तक ले गई जिसके माहौल पर हमने बरकतें नाज़िल की हैं | ताके हम उन्हें अपनी कुछ निशानियाँ देखाएं | बेशक वह हर बात सुनने वाली, हर चीज़ देखने वाली ज़ात है | मेराज के सफर का आगाज़ – नबी करीम (स०अ०)  हजरत उम्मे हानी के घर तसरीफ फरमा थे । अचानक आप ने देखा के ऊपर छत फटी और दो आदमी आए, आप को उठाया और आपका सीना चाक किया और सोने की तश्त पर कल्ब को रखा  फिर ज़म-ज़म

Kon log roza Tod sakte hain - रोजा तोड़ने की इजाज़त

بِسمِ اللہِ الرَّحمٰنِ الرَّحِيم ” शुरू अल्लाह के नाम से जो सब पर मेहरबान है बहुत मेहरबान है ” अल्लाह ताआला का बंदों पर अहसान – अल्लाह तआला अपने बंदों पर बड़ा शफीक वा मेहरबान है। उसने अपनी रहमत से इंसानों को ऐसी ही चीजों का मोकल्लफ बनाया है जि से बा-आसानी अंजाम दे सके। अल्लाह तआला ने अपनी मेहरबानी व रहमत से बाज ऐसे लोगों को रमजान में रोजा तोड़ने की इजाज़त दी है । जिनको कोई ऐसा शरई उज्र लाहिक हो जिसकी वजह से उनके लिए रोजा रखना दुश्वार हो | कुरान मजीद में इर्शदे बारी तआला  – अल्लाह तआला किसी जान को उसकी ताकत से ज्यादा तकलीफ नहीं देता (सुरह बकरह)   जिन लोगों को रोज़ा तोड़ने की इज़ाज़त है वो ये हैं – (1) बड़े बूढ़े और दाइमुल मरीज़ – बहुत बूढ़े मर्द, बूढ़ी औरतें और ऐसे दाइमूल मरीज लोग जिनके सेहतमंद होने की उम्मीद खत्म हो चुकी है। यह लोग अगर रोजा रखने में दुश्वारियां और परेशानी महसूस करें और यह अंदाजा हो कि आइंदा कभी भी उन्हें रोजा क़जा करने की ताकत हासिल ना हो सकेगी तो शरीयत ने ऐसे लोगों को रुखसत दी है कि वह रोजा ना रखें और हर रोजा के बदले एक मिस्कीन को खाना खिलाएं । उन्हें क़जा करने  की जरू

Khajur(Dates) ke Fayde – खजूर के फ़ायदे

بِسمِ اللہِ الرَّحمٰنِ الرَّحِيم ” शुरू अल्लाह के नाम से जो सब पर मेहरबान है बहुत मेहरबान है ”   खजूर (Dates) – अल्लाह तआला ने हमें बेशुमार नेमतें से नवाज़ा है, उन नेमतों में से खजूर एक अहम्  नेमत है जिसका ज़िक्र हदीसों में कसरत से आया है | नबी करीम (स०अ०) के ज़माने में कसरत से खजूर के बागात हुआ करतीं थीं | ये नबी करीम (स०अ०) की दुआओ का सिला है के उस ज़माने से आज भी अरब में कसरत से पुरे साल खजूरों की खेती होती है और कभी कमी ना आई |   इसके मुताल्लिक हदीस – हज़रत साद बिन अबी वक्कास (रज़ी०) से मय्सर है के वह अपने वालिद गरामी से रिवायत करते हैं के नबी (स०अ०) ने फ़रमाया – जिस शख्स ने निहार मुह अज्वा खजूर के सात दाने खाए उसको उस दिन में ना तो किसी ज़हर से और ना किसी जादू से नुक्सान पहुंचेगा | (मुस्लिम ,अबू दाऊद) उपर के हदीस में मसनदे अहमद ने इजाफा किया है के – और अगर उसने ये खजूरें शाम को खाई तो किसी चीज़ से सुबह तक कोई नुक्सान नहीं होगा |   खजूर के फायदे – (1) खजूर में ज्यादा मिकदार में पोटाशियम होता है जो के बदन की कमज़ोरी में बहुत फायदेमंद है | रोज़ाना एक खजूर का दूध के साथ खाना बदन की कमज़ोरी को

Surah Takasur tafseer – सुरह तकासुर तफ़सीर

بِسمِ اللہِ الرَّحمٰنِ الرَّحِيم ” शुरू अल्लाह के नाम से जो सब पर मेहरबान है बहुत मेहरबान है ”   सुरह तकासुर फ़ज़ीलत – हज़रत अब्दुल्लाह बिन उमर (रज़ी०) से रिवायत है के रसूल अल्लाह (स०अ०) ने फ़रमाया के – तुम में से कोई ये नहीं कर सकता के रोज़ाना एक हज़ार आयतें कुरआन पाक की पढ़ लिया करे ? सहाबा (रज़ी०) ने अर्ज़ किया हुज़ूर (स०अ०) ! किस में ये ताक़त है के रोज़ाना एक हज़ार आयतें पढ़े ? (यानी ये बात हमारी इस्ततात से बाहर है ), आप (स०अ०) ने इरशाद फ़रमाया – क्या तुम से कोई इतना नहीं कर सकता के अल्हकुमुत-तकासुर पढ़ लिया करे |   तफ़सीर सुरह तकासुर (102) – بِسمِ اللہِ الرَّحمٰنِ الرَّحِيم (1) जयादती की चाहत ने तुम्हे गाफिल कर दिया तफ़सीर – हर वह चीज़ जिस की कसरत इंसान को महबूब हो और कसरत के हुसूल की कोशिश व खवाइश उसे अल्लाह के अहकाम और आखिरत से गाफ़िल कर दे | यहाँ अल्लाह तआला इंसान की कमजोरी को बयान कर रहा है, जिस में इंसानों की अक्सरियत हर दौर में मुब्तला रही है |   (2) यहाँ तक के तुम क़बर्स्तान जा पहुंचे तफ़सीर – इस का मतलब है के हुसूल कसरत के लिए मेहनत करते करते, तुम्हें मौत आ गई और तुम क़ब्रों में जा पहुंचे |

Aulad ki tarbiyat – औलाद की तरबियत कैसे करें

بِسمِ اللہِ الرَّحمٰنِ الرَّحِيم ” शुरू अल्लाह के नाम से जो सब पर मेहरबान है बहुत मेहरबान है ”     औलाद की तरबियत – औलाद की तरबियत करना माँ-बाप की अहम् ज़ोम्मेदारी है | ये बात भी काबिले एतेबार है के अगर घर की ख़वातीन या माँ दीनदार है तो इंशाअल्लाह बच्चे ज़रूर दीनदार होंगे क्यूंकि बच्चों की असल दर्सगाह माँ की गौद है | जैसा उसके घर का माहौल होगा तो बच्चे ज़रूर उसमे ढालेंगे अगर माँ-बाप ही नए माहौल के हों तो बच्चे का दीनदार होना मुश्किल है |   अल्लाह तआला का इरशाद – يَـٰٓأَيُّهَا ٱلَّذِينَ ءَامَنُوا۟ قُوٓا۟ أَنفُسَكُمْ وَأَهْلِيكُمْ نَارًۭا وَقُودُهَا ٱلنَّاسُ وَٱلْحِجَارَةُ عَلَيْهَا مَلَـٰٓئِكَةٌ غِلَاظٌۭ شِدَادٌۭ لَّا يَعْصُونَ ٱللَّهَ مَآ أَمَرَهُمْ وَيَفْعَلُونَ مَا يُؤْمَرُونَ तर्जुमा – ए ईमान वालों ! अपने आप को और अपने घर वालों को उस आग से बचाओ जिसका इंधन इंसान और पत्थर होंगे उसपर शख्त कड़े मिजाज़ के फरिश्तें मुक़र्रर हैं जो अल्लाह के किसी हुक्म में उसकी नाफ़रमानी नहीं करते, और वही करते हैं जिसका उन्हें हुक्म दिया जाता है | (सुरह तहरिम आयत 6) इसके मुताल्लिक हदीस – नबी करीम (स०अ०) ने इरश